हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर करणीसर सहजीपुरा में पाइपलाइन विवाद गहराया, ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
करणीसर सहजीपुरा गांव में पानी की पाइप लाइन को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर बढ़ गया। गुरुवार को ग्रामीणों के एक पक्ष ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर गांव की गलियों में बिछाई गई पाइप लाइन को हटाने तथा उसकी सुरक्षा के लिए लगाए गए कैमरे हटाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि गांव की गलियों के बीच से पाइप लाइन डाली गई है।