सीतापुर: रेउसा में पैसे चोरी के विवाद में परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
जनपद के रेउसा इलाके में पैसे चोरी होने पर हुए विवाद में परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई मारपीट की घटना में एक भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया था घायल व्यक्ति को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने घायल को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है जहां उपचार जारी है।