सिकंदरा: नो एंट्री के बावजूद सिकंदरा–रसूलाबाद मार्ग पर धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन, प्रशासनिक आदेश बेअसर
सिकंदरा–रसूलाबाद मार्ग पर जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन ने इस मार्ग पर सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे इस मार्ग पर कई ट्रक और डंपर बेधड़क गुजरते नजर आए। इससे साफ है कि प्रशासनिक आदे