सरिता विहार: मोलरबंद गांव में बेटे ने की मां की हत्या, आरोपी बेटे को बदरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार; हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद
डीसीपी रवि कुमार सिंह ने 9 नवंबर के दोपहर 12:00 बजे मीडिया को बताया कि मोलरबंद गांव में एक बेटे ने अपनी 50 वर्षीय मां गीता की चाकू मार कर हत्या कर दी हालांकि बदरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे कृष्णकांत को गिरफ्तार कर लिया है जांच में पता चला कि कृष्णकांत कनाडा जाना चाहता था जबकि गीता पहले उसकी शादी करना चाहती थी इस विवाद में उसने हत्या कर दी