पूर्णिया शहर के कुछ मार्गों पर शनिवार को रहेगी नो-एंट्री, राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर लिया गया फैसला
Purnea East, Purnia | May 8, 2026
पूर्णिया शहर में राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई शनिवार को सुबह 10 बजे से व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होगा. इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में अत्यधिक भीड़ की संभावना को को लेकर यातायात प्रबंधन सुचारू रखने के उद्देश्य जिला परिवहन विभाग के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि कुछ मार्गों पर शनिवार को यातायात पूर्णता बाधित रहेगा.