कोटा: कोटा पुलिस ने डाक बंगला कोटा में 48 पाव देसी और 52 पाव अंग्रेजी गोवा शराब के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
Kota, Bilaspur | May 3, 2025 कोटा पुलिस डाक बंगला करगी रोड कोटा में अवैध देशी शराब एवं अंग्रेजी शराब बिक्री करने की सूचना पर रेड कार्यवाही किया। जहां आरोपी चंद्रमोहन साहू उर्फ छोटू निवासी डाक बंगला करगी रोड कोटा के कब्जे से 48 पाव देसी प्लेन शराब एवं 52 पाव अंग्रेजी गोवा शराब जप्तकर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।