कोटा: ग्राम लोखंडी की महिला 4 दिनों से लापता, सकरी पुलिस ने पता तलाश में जुटी, आम जनता से मदद की अपील की
Kota, Bilaspur | May 3, 2025 ग्राम लोखंडी कैलाश नगर निवासी परमेश पटेल की पत्नी जानकी बाई पटेल उम्र 26 वर्ष विगत चार दिनों से लापता है। परिजन अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों में खोजबीन की जब कहीं पता नहीं चला तो सकरी थाना में गुमसूदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सकरी पुलिस ने जानकीबाई पटेल के बारे में जानकारी मिलने पर तत्काल अपने नजदीकी थाना को सूचित करने आम लोगों से अपील की है।