सिमडेगा: सिम्हातु गांव में वज्रपात से मृत वृद्ध व्यक्ति के शव का सदर अस्पताल सिमडेगा में हुआ पोस्टमार्टम
सिमडेगा के सिम्हातु गांव में बुधवार की देर शाम हुए वज्रपात की चपेट में मंगरा सिंह नामक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई थी। इधर गुरुवार को 12:00 बजे पुलिस के द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया ।बताया गया कि वह घर के अंदर अपनी बहू के साथ बैठा था, इसी दौरान चपेट में ले लिया जिससे कि दोनों घायल हुए थे ,जिसमें एक की मौत हुई थी।