बहराइच: विकास भवन सभागार में नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी ने प्रेस प्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक बैठक की, चर्चा के कई बिंदु रहे
सोमवार को नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंत इस ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रेस प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं विकास परक योजनाओं को शासन की मंशा अनुरूप धरातल पर क्रियान्वित करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी।