कन्नौज: भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष को प्रशासन ने नसरापुर गांव में रोका, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने जा रहे थे
कन्नौज कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने जा रहे भीम आर्मी जिलाध्यक्ष को प्रशासन ने नसरापुर गांव में रोक दिया। अंबेडकर प्रतिमा के पास कार की छत पर खड़े होकर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। जिस कारण कन्नौज औरैया रोड पर जाम लगा रहा। यहां पहुंच कर एसडीएम ने ज्ञापन लिया।