कानपुर: गुजैनी की पिपौरी नहर में 8 मिनट तक डुबकी लगाने की शर्त पर डूबा युवक, वीडियो बनाते रहे दोस्त, इलाज के दौरान हुई मौत
गुजैनी की पिपौरी नहर में रविवार 20 दोस्तों के साथ नहाने गया युवक देर तक डुबकी लगाने की शर्त लगाई तभी डुबकी लगाने के दौरान जब करीब आठ मिनट बाद भी बाहर नहीं निकला तो साथियों ने उसे तलाशा और हैलेट अस्पताल ले गए। जहां सोमवार11बजे उसकी मौत हो गई। गुजैनी थाना प्रभारी ने मंगलवार 2 बजे बताया कि, स्वरूप नगर थाने में घटना की जानकारी दी है।तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।