कैंपियरगंज: मछलीगांव बरगदही साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण में गड़बड़ी का आरोप, किसानों ने पक्षपात का किया विरोध
कैम्पियरगंज ब्लॉक की मछलीगांव बरगदही स्थित साधन सहकारी समिति लिमिटेड पर खाद वितरण में अनियमितता के आरोप लगे हैं। किसानों का कहना है कि वे आधी रात से लाइन में लगे थे, लेकिन बाद में आए लोगों के कार्ड बीच में शामिल कर उन्हें प्राथमिकता दे दी गई। इससे किसानों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने वितरण प्रक्रिया में पक्षपात का आरोप लगाया।