धरियावद: भाजपा ने धरियावद में जनसंवाद केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया, सामुदायिक भवन का हुआ शिलान्यास, सांसद रहे मौजूद
भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र धरियावद में जनसंवाद केंद्र का गुरुवार को शुभारम्भ किया है। जहां पर आमजन की समस्याओं के समाधान का बनेगा माध्यम। वहीं गाडरियावास पंचायत में शीतला माता मंदिर के पास सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत, प्रतापगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।