धमदाहा: प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष धमदाहा कनिष्क कुमार श्रीवास्तव ने नशे के कारोबारी समेत लूटकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार।
धमदाहा थाना के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कनिष्क कुमार श्रीवास्तव ने थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नशे का अवैध कारोबार करने वाले दो धंधेबाजों समेत लूटकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।