बिहारीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को 40 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील कुमार और विशाल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने जौतैली के पास छापेमारी कर बाइक समेत शराब जब्त की। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।