कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि नारायणपुरा उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की सेक्टर बैठक ली। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण और दस्तावेज संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। क्षेत्र में मातृ मृत्यु दर में आई कमी के लिए उन्होंने स्वास्थ्य अमले को बधाई दी। कलेक्टर ने रजपुरा में एम्बुलेंस सेंटर और दस्तावेज़ शिविर लगाने के निर्देश दिए।