रूपवास क्षेत्र में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रूपवास थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी विनोद मीणा एवं मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम विष्णु बंसल मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सीएलजी सदस्यों, ग्राम प्रतिनिधियों ने भाग लिया।