वाराणसी में पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक,एसीपी बोले- शांति सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार
वाराणसी के राजातालाब थाना परिसर में आगामी मोहर्रम एवं रथ यात्रा मेला के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। मोहर्रम त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के लिए राजा तालाब थाना परिसर में एसीपी अजय कुमार श्रीवास्तव ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।