वाराणसी में तेज रफ्तार कार ने 7 वर्षीय मासूम को रौंदाः नदेसर पर हादसे के बाद कार चालक फरार, थाने पर परिजनों का हंगामा
वाराणसी में मंगलवार शाम कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खेलते 7 वर्षीय मासूम लवकुश को रौंद दिया। वारदात के बाद चालक भागने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ देखकर चौकी में घुस गया। चालक घायल मासूम के साथ अस्पताल पहुंचा।चिकित्सकों ने मासूम के मरने की पुष्टि की तभी मौका पाकर फरार हो गया।