वाराणसी में नगर-निगम 34 स्थानों पर बनाएगा ई-रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट
वाराणसी जनपद में नगर निगम द्वारा ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट बनाया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम की टीम ने शहर के 34 स्थान का चयन किया है। जहां पर एक समय में एक साथ 3 से अधिक ई-वाहन चार्ज हो सकेंगे। निगम ने इस प्रोजेक्ट को फाइनल करने के लिए शासन को फाइल भेज दी हैं। अधिकारियों की मानें तो अगस्त महीने में इसको स्थापित करने की शुरुआत हो जायेगी।