पलिया: भीरा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और स्टॉकिंग का मामला, वीडियो हुआ वायरल
भीरा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और भंडारण का कारोबार धड़ल्ले से जारी होने के आरोप सामने आए हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मुक्तिधाम के बाहर बड़ी मात्रा में बालू का अवैध स्टॉक दिखाई देने का दावा किया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि की क्षेत्र के कई स्थानों पर भी नियमों को दरकिनार कर बालू का अवैध भंडारण किया जा रहा है।