इस्लामनगर अलीगंज: दरखा गांव में बैसाखी दुर्गा पूजा कलश स्थापना को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा, जय माता दी के जयघोष से गूंजा इलाका
अलीगंज प्रखंड के दरखा गांव में वैशाखी दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जो जल भरने की पश्चात कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंचकर 2 बजे विधिवत संपन्न हुई। बता दें कि मंदिर परिसर से शुरू हुई इस यात्रा में 451 कुमारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और भजन-कीर्तन के साथ यात्रा गांव का भ्रमण किया।