बोध गया: आईआईएम बोधगया और रिम भूटान के बीच एआई शिक्षा को मिला नया आयाम
आईआईएम बोधगया में भूटान के थिम्फू स्थित रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के 13 शिक्षकों के लिए एआई पर पांच दिवसीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, जनरेटिव एआई, लार्ज लैंग्वेज मॉडल, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग तथा ChatGPT, Gemini, Claude और NotebookLM जैसे एआई टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।