अरथूना: रोहिड़ा में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीण रथ पहुंचा, आमजन को योजनाओं की दी गई जानकारी
भारत सरकार और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार - प्रसार और जानकारी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा (ग्रामीण रथ अभियान ) के तहत रथ रविवार दोपहर 12 बजे गढ़ी उपखण्ड के रोहिड़ा गांव में पहुंचा। रथ का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान पंचायत भवन परिसर में जन जागरण को लेकर प्रचार -प्रसार हेतु रथ पर ग्रामीणों को फ़िल्म के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई।