हुज़ूर: कोलार क्षेत्र में बच्चों से भरी स्कूल वैन पर हमला, जमीन विवाद में ड्राइव पर तलवार चाकू से वार
Huzur, Bhopal | Jun 28, 2026 भोपाल के कोलार इलाके में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर हमला होने से सनसनी फैल गई। जमीन विवाद के चलते बदमाशों ने वैन को बीच रास्ते रोककर चालक पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया। घटना के समय वैन में कई स्कूली बच्चे सवार थे, जो दहशत में आ गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।घटना कोलार थाना क्षेत्र के ओम नगर की है।