खैरथल जिला कलेक्टर ने अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली
Kishangarhbas, Alwar | Oct 14, 2025
खैरथल जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे जिला सचिवालय खैरथल में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पिछली जनसुनवाई में आए परिवादो की समीक्षा मौसमी बीमारियों के रोकथाम आवश्यक सेवाओं की सुचारू रूप से आपूर्ति की विभाग वार समीक्षा की गई। टोबैको फ्री यूथ चैंपियन 3.0 के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।