बीरपुर: विश्व साइकिल दिवस पर वीरपुर में निकली स्वच्छता जागरूकता साइकिल रैली
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को सुबह करीब आठ बजे वीरपुर प्रखंड में स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्रखंड संसाधन केंद्र वीरपुर परिसर से निकली रैली वीरपुर पुल चौक सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए संपन्न हुई।