राजापुर: बनाड़ी निवासी वृद्ध ने सौतेले भाइयोंपर उनके हिस्से की जमीन बेचने का लगाया आरोप,न्याय की फरियाद लेकर पहुंचा DM कार्यालय
कर्वी के बनड़ी निवासी वृद्ध सुनाथी ने सौतेले भाई भुइयादीन और राजाराम पर उसके हिस्से की डेढ़ बीघे जमीन बेचने और दो बीघे में कब्जा करने का आरोप लगाया है। और आज सोमवार की दोपहर 12 बजे न्याय की फरियाद लेकर डीएम कार्यालय पहुंचा है। पीड़ित वृद्ध ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली में किया था पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।