मुज़फ्फरनगर: बुढ़ाना मोड़ पर तड़तड़ाई गोलियां, पिन्ना डकैती कांड का फरार मास्टरमाइंड पुलिस के हत्थे चढ़ा, पैर में गोली लगने पर रहम मांग रहा
जनपद के बुढ़ाना मोड़ पर मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पिन्ना डकैती कांड का फरार आरोपी शिवम उर्फ मोटा पुलिस घेराबंदी में फंस गया और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से तमंचा, कारतूस, लूटे जेवर और बाइक बरामद हुई। घायल बदमाश रहम की भीख मांगता नजर आया।