बागपत: मूसलाधार बारिश से जलभराव, हाईवे पर थमी रफ्तार; किसानों के चेहरे खिले
बागपत में हुई मूसलाधार बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी खड़ी कर दी है। मंगलवार को करीब दोपहर 12:30 बजे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के पास दो से ढाई फीट पानी भर जाने से वाहनों की रफ्तार थम गई। खेकड़ा कस्बे और दोघट क्षेत्र में भी सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। पानी भरे मार्गों से गुजरते समय कई वाहन खर