वारासिवनी: एकोड़ी में जल संकट: एक हैंडपंप पर 700 ग्रामीण निर्भर, दूर से लाना पड़ रहा है पानी
वारासिवनी जनपद की ग्राम पंचायत एकोड़ी में गर्मी शुरू होते ही पेयजल संकट विकराल हो गया है। करीब 700 लोगों की आबादी केवल एक हैंडपंप पर निर्भर है, जबकि अन्य हैंडपंप खराब या दूषित घोषित हैं। जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजना अधूरी पड़ी है और निर्माण कार्य लंबे समय से ठप है। ग्रामीणों को 500 मीटर से 1 किलोमीटर दूर तक पानी लाना पड़ रहा है, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है।