स्वार: रहमतगंज गाँव में खनन से भरे डंपर ने अंबेडकर पार्क की दीवार में मारी टक्कर, दीवार हुई क्षतिग्रस्त
Suar, Rampur | Oct 8, 2026 जनपद रामपुर की तहसील स्वार क्षेत्र के रहमतगंज गांव में खनन सामग्री से भरे एक डंपर ने अंबेडकर पार्क की दीवार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पार्क की दीवार क्षतिग्रस्त होकर टूट गई। टक्कर की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।