कोल: ऊपर कोट टीला में मकान के हिस्सा बंटवारे को लेकर जेठ ने ब्लेड मारकर किया घायल, महिला ने पुलिस से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jul 9, 2024 थाना नगर कोतवाली इलाके के ऊपर कोट टीला की रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ पर ब्लेड मार कर घायल करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि मकान में हिस्सा बंटवारे को लेकर जेठ ने उसके साथ मारपीट की जिसके कारण वह घायल हो गई।घायल के द्वारा इलाका पुलिस को अवगत करवाते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायल महिला को मंगलवार को जिला अस्पताल भेज दिया।