कोल: हाथरस घटना में मृत लोगों को करणी सेना ने घंटाघर पर कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि
Koil, Aligarh | Jul 9, 2024 उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 122 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद देशभर में शोक का माहौल है। हाथरस कांड में मृत हुए 122 लोगों को आज घंटाघर पर करणी सेना ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान करणी सेना ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण भी किया है।