कोल: थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल हुई चोरी, पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत
Koil, Aligarh | Jul 9, 2024 घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों के द्वारा चुराकर ले जाया गया। जब इस बात की सूचना युवक को हुई तो युवक ने अपनी मोटरसाइकिल को क्षेत्र में काफी तलाशा लेकिन मोटरसाइकिल का कुछ ना पता चल सका। युवक ने आसपास के लोगों से भी मोटरसाइकिल के बारे में जानकारी ली। लेकिन कोई भी कुछ ना बता सका। इस संदर्भ में युवक के द्वारा मंगलवार करीब 7 बजे शिकायत की है।