केंद्र एवं राज्य सरकार के योजनाओ को किसानों तक पहुंचाने के लिए बनाया जा रहा फार्मर निबंधन की प्रक्रिया तेज हो गई है। रविवार को पूरे दिन प्रखंड के सभी पंचायत में गहन अभियान चलाकर किसानो का निबंधन किया गया।जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में हुए इस अभियान मे लगभग 2600 से अधिक किसानो का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया गया। इस दौरान ई केवाईसी भी लगभग 9000 से अधिक का है।