राजाखेड़ा: राजाखेड़ा थाना क्षेत्र से कांस्टेबल पर फायरिंग मामले में आरोपी किया गया गिरफ्तार
राजाखेड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल रामसहाय पर फायरिंग करने के मामले में वांछित एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में लिप्त 3 आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं और उन्हें जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि वांछित आरोपी संजय पुत्र रामनारायण शर्मा निवासी गढी टिडावली हाल पिनाहट रोड कोल्ड स्टोरेज के पास कस्बा राजा