पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया GMCH के ओपीडी के 8 विभागों में 12 डॉक्टरों की तैनाती, मरीजों को मिलेगी सहूलियत
Purnea East, Purnia | Jun 9, 2026
पूर्णिया GMCH अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 9 बजे से ओपीडी में आठ प्रमुख विभागों के 12 डॉक्टरों की तैनाती की गई है.अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए सुबह और शाम दो पालियों में ओपीडी संचालन की व्यवस्था की है.मरीजों को जांच के बाद संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श दिया जा रहा है.अस्पताल में पहुंचे मरीजों को लाभ मिल सकेगा.