कासगंज: जिले में यातायात नियमों पर सख्ती, 199 चालान किए गए, एक वाहन किया गया सीज
पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। मथुरा-बरेली हाईवे पर स्पीड रडार से ओवरस्पीड चल रहे 72 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं शहर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने पर कार्रवाई की गई।