नीम का थाना: नीमकाथाना के भगोठ में श्रीकृष्ण गौशाला के नव निर्मित भवन का हुआ लोकार्पण समाज सेवी दौलतराम गोयल ने किया लोकार्पण
नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम भागोठ में स्थित श्री कृष्ण गौशाला में बुधवार को गायों के दिए चारा भवन का फीता काटकर समाजसेवी एवं भामाशाह दौलत राम गोयल ने उद्घाटन किया।इस मौके पर आज से एक भागवत कथा का आयोजन भी शुरू हुआ । सुबह महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इस मौके पर बजरंगदास गौशाला अध्यक्ष शंकरलाल जय सिंह सरपंच भगोठ श्याम सुंदर कजोड़ मल महावीर जांगिड़ मौजूद रहे