मेहनगर: रानीपुर रजमो में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई भव्य जागरूकता रैली, जन-जन तक पहुंचाया गया शिक्षा का महत्व
आजमगढ़ जनपद के रानीपुर रजमों में कंपोजिट विद्यालय से सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई । रैली को प्रधानाध्यापक घनश्याम उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली में शामिल विद्यार्थियों को शिक्षकों ने सब पढ़े, सब बढ़े और हर बच्चा स्कूल जाएगा जैसे नारों के जरिए शिक्षा का महत्व जनजन तक पहुंचाया व शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।