सुल्तानपुर: धरसौली के शिव मंदिर में तोड़ी गई शिवलिंग, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर नई शिवलिंग की स्थापना कराई, स्थिति सामान्य
सुल्तानपुर में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के धरसौली गांव में गुरुवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। गांव के पुराने शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को कुछ अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह 7 बजे जब ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जयसिंहपुर के सीओ आशुतोष कुमार पुलिस बल