बक्सर: KVK परिसर में प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, किसानों को मिली वैज्ञानिक सलाह
Buxar, Buxar | Jun 18, 2026 आत्मा बक्सर के तत्वाधान में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रांगण में प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को 1:00 बजे अपराह्न में किया गया।कार्यशाला का उद्घाटन जयप्रकाश राय, KVK के वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान डॉ. देवकरण, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी डुमरांव डॉ. वेदप्रकाश व सहायक निदेशक रसायन अंशु राधे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।