पटना ग्रामीण: राजवंशी नगर में पूर्व सीएम मांझी के आवास पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, सीट बंटवारे को लेकर मीटिंग जारी
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शनिवार को राजवंशी नगर स्थित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन से मुलाकात की। लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही है जिसे सुलझाने के लिए मैराथन मीटिंग भी जारी है।