पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने जीतन राम मांझी के बेटे और हम नेता संतोष सुमन से की मुलाकात
बिहार एनडीए में दलों की संख्या काफी होने के कारण अभी सीट शेयरिंग का कोई फॉर्मूला नहीं निकल सका। हालांकि, अब सीटों के बंटवारे के लिए कवायद शुरू हो चुकी है। चिराग पासवान,उपेंद्र कुशवाहा को साधने के बाद अब जीतन राम मांझी को मनाने के लिए BJP की ओर से केंद्रीय नित्यानंद राय ने मांझी के बेटे और मंत्री संतोष सुमन से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।