पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास से पटना एयरपोर्ट पहुंच दिल्ली के लिए रवाना हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर NDA के साथ-साथ महागठबंधन में भी सीट शेयरिंग को लेकर पेच फंसा हुआ है। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे और वहां से पटना एयरपोर्ट पहुंच सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अखिलेश प्रसाद सिंह आज प्रेस कांफ्रेंस करने वाले थे लेकिन वह मीडिया के सवाल से बचते नजर आए।