पटना ग्रामीण: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बिहार में रहना चाहिए, दिल्ली में नहीं : कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने लगाए गंभीर आरोप
लोकसभा चुनाव करीब है और बिहार कांग्रेस में बगावत के सुर तेज हो रहे है। इस बार बागी तेवर कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने दिखाया है। उन्होंने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह पर सीधा निशाना साधा है। प्रतिमा दास ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बिहार में रहना चाहिए, न कि दिल्ली में रहना चाहिए।