आगरा: थाना न्यू आगरा क्षेत्र में महिला शिक्षिका से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का आरोप, सहकर्मी महिला और शिक्षक पर दर्ज हुआ मुकदमा
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में एक महिला शिक्षिका ने अपनी सहकर्मी महिला और एक शिक्षक पर नशीला पदार्थ पिलाकर आपत्तिजनक फोटो खींचने, ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मोबाइल, चैट और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।