बरेली: आंवला थाना क्षेत्र के सिरौली मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर व्यक्ति हुआ घायल
आंवला थाना क्षेत्र सिरौली मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं घायल व्यक्ति सिरौली का रहने वाला है। घर लौटते वक्त सड़क हादसे का शिकार हो गया।