बीसलपुर: संपूर्ण समाधान दिवस में 80 से अधिक शिकायतें पहुंचीं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
बीसलपुर। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न विभागों से जुड़ी 80 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित पैमाइश एवं भूमि विवादों की प्राप्त हुईं।